HTML tutorial


देश की दो बड़ी खबरें: डिप्टी सीएम को जमानत,आंतकी गिरफ्तार




राजस्थान न्यूज,फस्र्ट,बीकानेर। दो बड़ी खबरें सामने आयी है। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व एक आंतकी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है।
आंतकी गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह आईएसआईएस के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। वह दिल्ली के दरियागंज में रहता था। अतंकी रिजवान पर 3 लाख रुपए का इनाम भी था। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस ने अलर्ट जारी किया था।

सिसोदिया को जमानत: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जमानत दे दी। सिसोदिया को 10 लाख रुपए का बॉन्ड भरना होगा। वे 17 महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनके आज जेल से बाहर आने की उम्मीद हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- केस में अब तक 400 से ज्यादा गवाह और हजारों दस्तावेज पेश किए जा चुके हैं। आने वाले दिनों में केस खत्म होने की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है। ऐसे में सिसोदिया को हिरासत में रखना स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन होगा।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!