राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पत्नी से परेशान होकर विषाक्त का सेवन करने और इलाज के दौरान मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ के जंक्शन थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर 17 अगस्त को रविन्द्र नाम के युवक ने विषाक्त का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसे बीकानेर के पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक ने विषाक्त का सेवन करने से पहले एक नोट लिखा जिसमें पत्नी सहित 6 लोगों के खिलाफ आरोप लगाए। रविन्द्र ने नोट में लिखा की पत्नी ने बिना तलाक दिए झूठ बोलकर शादी की। शादी के बाद परेशान करने का भी आरोप लगाया। युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment