बीकानेर में इस जगह रात 12 बजे लहराया जाता है तिरंगा,जाने वर्षो पुरानी पंरपरा,पढ़ें खबर

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस की धूम है। हर कोई तिरंगे के साथ फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहा है। वहीं स्कूलों,शिक्षण संस्थाओं और व्यापारिक संस्थानों के साथ-साथ गली मौहल्लो में भी झंडारोहण के कार्यक्रम जारी है। बीकानेर में एक ऐसी जगह भी है जहां पर 14-15 अगस्त की रात को 12 बजे झंडारोहण किया जाता है। यह परंपरा आजादी के समय से जारी है। नत्थुसर गेट के बाहर यह झंडारोहण किया जाता है।

जानकारी के अनुसार बीती रात भी स्थानीय लोगों ने अपने पूर्वजों की परंपरा को निभााते हुए रात केा 12 बजे झंडारोहण किया। देश की आजादी से पूर्व यानि 14-15 अगस्त की रात और गणतंत्र दिवस की पूर्व यानि 25-26 जनवरी की रात को भी 12 बजे तिरंगा लहराया जाता है। दोनो दिन ध्वज रोहण के बाद राष्ट्रगान किया जाता है ओर एक दूसरे को मिठाई भी खिलाने की परपंरा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार देश के आजाद के होने के बाद से ही यह परपंरा रही है ओर लगातार इसका निर्वहन किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!