Crime News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। फायरिंग करने और बॉलीवुड़ सिंगर को धमकी देने की खबर सामने आयी है। हरियाणा के पानीपत में शनिवार को असंध रोड स्थित मनी एक्सचेंज सेंटर पर फायरिंग की। घटना के बाद रणदीप मलिक के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई। पोस्ट में लिखा कि यह हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेज रहा था। इसे पहले भी चेतावनी दी गई थी।

 

पोस्ट के आखिरी में बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह को टटीरी सॉन्ग को लेकर धमकी दी गई। पोस्ट में लिखा- बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति खराब करने की कोशिश की है। पहले 2024 में तेरे क्लब पर तुझे ट्रेलर दिखाया था, अब की बार सीधा तेरे माथे में गोली मारेंगे।

 

सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले सख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा होना बताया साथ ही इसमें अंत में अनेक गैंग के लोगों के नाम भी लिखे गए है। फिलहाल जांच एजेंसियां मामले की जांच में जुटी है कि सोशल मीडिया पर की गयी पोस्ट में कितनी सत्यता है या फिर किसी असमाजिक तत्वों द्वारा यह पोस्ट की गयी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!