राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज जमादार एकता संघ द्वारा पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार व्यास की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। जिसमें स्व. अशोक व्यास के कर्मचारियों के प्रति लगाव और उनके काम को लेकर याद किया गया। जमादार एकता संघ के सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि अशोक जी जैसा कोई नहीं। इस दौरान सभी ने स्व. अशोक व्यास को पुष्पाजंलि और श्रद्धासुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान स्वच्छता निरीक्षक गणेश चंदेलिया,रवि चंदेलिया,गजराज चावरिया,किशन कुमार व्यास,महेंद्र चावरिया,भगवान दास,सुनील चावरिया,रामू राम,रामकरण,धीरज चंदेलिया,अर्जुन चंदेलिया,सुंदर जमादार मौजूद रहें।
