राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के दो अधिकारियों के तबादले निरस्त कर दिए गए है। इस सम्बंध में ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग की और से आदेश जारी किए गए है। इस सम्बंध में विभाग उपायुक्त और संयुक्त शासन सचिव राम नारायण बडग़ुजर ने आदेश जारी किए है। आदेशो में 38 अधिकारियों के तबादले किए गए है। वहीं इनमें कुछ अधिकारियों के तबादलें निरस्त भी किए गए है। जसवंत सिंह विश्नोई जिनका तबादला जोधपुर के घंटियाली किया था। अब तबादला निरस्त कर पुन पांचू विकास अधिकारी लगाया गया है। वहीं दिनेश चन्द्र मिश्रा को बीकानेर जिला परिषद से पांचू लगाया गया था। अब फिर से इन्हें बीकानेर जिला परिषद में लगाया गया है। वहीं जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका के हरिराम का बीकानेर से श्रीगंगानगर तबादला किया गया है।