बीकानेर: पुलिस अधिकारियों के तबादलें,12 अधिकारियों को किया इधर-उधर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस महकमें में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। बीते दिनों पुलिस मुख्यालय की और से पुलिस निरीक्षकों के तबादलें किए गए थे। जिसके बाद आज बीकानेर रेंज में पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए गए है। आईजी ओमप्रकाश पासवान ने इस सम्बध्ंा में आदेश जारी किए है।
आईजी बीकानेर ने 8 सीआई और 4 एसआई के तबादलें जारी किए है। जिनमें इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार और रमेश सर्वटा को श्रीगंगानगर से बीकानेर लगाया गया है। वहीं राजेश विश्नोई,रामप्रताप और सत्यनारायण को बीकानेर से श्रीगंगानगर भेजा गया है। जयपुर रेंज से आये इंस्पेक्टर हंसराज को बीकानेर,विजेन्द्र कुमार सीला को बीकानेर,जयपुर रेंज से आये दिगपाल सिंह को बीकानेर जिले में तैनाती दी गई है। इसी तरह सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र और बलवंत कुमार को बीकानेर से श्रीगंगानगर,मोहनलाल को श्रीगंगानगर से बीकानेर तथा लाल बहादूर को हनुमानगढ़ से बीकानेर लगाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!