today moon time in my location राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। देशभर में आज सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती है। देशभर में महिलाएं अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की मनोकामना के लिए दिनभर बिना कुछ खाए और पिए व्रत रखती हैं। आज सूर्योदय से पहले ही वह उठ जाती हैं और अपनी सास द्वारा दी गई सरगी का सेवन करने बाद दिनभर निर्जला व्रत रखेंगी। सुहागिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखते हुए शाम को चौथ माता की पूजा, कथा और आरती करते हुए रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत को पूरा करेंगी। रात को जब आसमान में चंद्रदेव के दर्शन और पूजन के बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत पूरा करेंगी।
पंचाग के अनुसार आज शाम करीब 07 से लेकर रात 09 बजे के बीच चंद्रोदय होगा। सबसे पहले चंद्रमा के दर्शन पूर्व-उत्तर की दिशा में दिखाई देगा। फिर इसके बाद देश के बाकी जगहों पर भी चंद्रमा दिखाई देगा। हालांकि कुछ जगहों पर मौसम में खराबी के चलते चांद के दिखाई देने में देरी हो सकती हैं। ऐसे में जिन जगहों पर चांद न दिखाई दे तो उत्तर-पूर्व दिशा में खड़े होकर चंद्रमा को अर्घ्य देते हुए व्रत को पूरा करें।
हालांकि कुछ शहरोंं में तो 9 बजे तक चंाद नजर आ गयी लेकिन देश के कई इलाकों में अब भी चांद का इंतजार किया जा रहा है।
हालांकि कुछ शहरोंं में तो 9 बजे तक चंाद नजर आ गयी लेकिन देश के कई इलाकों में अब भी चांद का इंतजार किया जा रहा है।






