-बीछवाल पुलिस ने किया दस्तयाब
-गोविंद चारण की टीम ने की कार्रवाई
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। करीब एक पखवाड़े से लापता तीन बच्चों को बीछवाल पुलिस टीम ने महाराष्ट्र से दस्तयाब कर लिया है। तीनों नाबालिब बच्चों में दो बालिकाएं और एक बच्चा शामिल था। इस सम्बंध में परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि 19 सितंबर को उसकी 15 और 16 वर्षीय बेटी व पडोसी को 12 वर्षीय बेटा घर से बिना बताएं कहीं चले गए जो कि मिले नहीं है।


जिस पर बीछवाल थानाधिकारी गोविंद चारण ने टीम का गठन किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला और रेलवे स्टेशन तक बच्चों के पहुंचने की जानकारी पुख्ता की। जिसके बाद स्टेशन से जानकारी जुटाई और बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई। चारण ने बताया कि पुलिस टीमों के मेहनत और पल-पल की अपडेट पर नजर रखने पर बच्चों की लोकेशन महाराष्ट्र आयी। जिसके बाद पुलिस टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई और बच्चों को नागपुर से दस्तयाब किया। चारण ने बताया कि तीनों बच्चे नाबालिग है और घूमने के नाम पर घर से निकल गए थे। जिनको अब सकुशल दस्तयाब कर लिया है।



