गाड़ी पर फायर करने के मामले में तीन गिरफ्तार

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 18 नवम्बर को रिछपाल ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताय था कि वह अपने साथियों के साथ थाने गया हुआ था। वापस लौटते समय अणखीसर टोल के पास आरोपित ने हमला किया। परिवादी ने बताया था कि आरोपित ने बंदूक से गाड़ी पर फायर किए और जान से मारने का प्रयास किया। प्रार्थी ने बताया था कि आरोपित ने बदंूक लहराते हुए कहा था कि हमार दुश्मन आ गए है। ये बचकर जाने नहीं चाहिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने अभिमन्यु विश्नोई,सहदेव मांझु,सुनिल विश्रोई को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुछताछ जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!