कंट्रोल रूम में फोन कर दी प्रधानमंत्री मोदी को मारने की धमकी

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मारने की धमकी की खबर सामने आयी है। यह धमकी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूप में दी गयी हे। जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।धमकी देने वाले शख्स का पता लगाने के लिए साइबर सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं।

 

इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी को कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। पीएम मोदी को वर्ष 2023 में वीडियो बनाकर धमकी दी थी। वर्ष 2022 में मोदी को जेवियर नाम के एक शख्स ने धमकी दी थी।

 

जेवियर ने केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को भेजे खत में जान से मारने की धमकी देते हुए लिखा था- मोदी का हाल राजीव गांधी जैसा होगा। वहीं वर्ष 2018 महाराष्ट्र के मोहम्मद अलाउद्दीन खान नाम के शख्स ने फेसबुक पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो जान से मारने की धमकी दी थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!