Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर हजारों रूपए छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में रासीसर निवासी सुनील पुत्र सहीराम ने मदनलाल,विक्रम,नरेन्द्र,शिवराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रासीसर में 13 अप्रैल की रात की हे। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे व उसके पिता के साथ मारपीट की। मारपीट करते हुए आरोपी उसकी जेब से 24600 रूपए छीनकर ले गए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!