दिनदहाड़े इशारा करके गाड़ी को रूकवाया,झपटा मारकर हजारों रूपए और मोबाइल छीना-Bikaner News 

Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दिनदहाड़े शहर में इशारा करके गाड़ी रूकवाने और झपटा मारकर पैसे,मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में खारा निवासी घनश्याम प्रजापत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 18 अप्रैल की शाम को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका इशारा करके गाड़ी को रूकवाया। जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने उसको लाइसेंस दिखाने के लिए कहा। जब परिवादी ने लाइसेंस दिखाया तो आरोप ने उसके पास से 13 हजार रूपए और मोबाइल झपटा मारकर छीन लिया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!