Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश के सांसद के साथ धक्का मुक्की के चलते बेहोश हो जाने और सिर में चोट लग जाने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद सांसद को डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने सांसद को आराम करने की सलाह दी है। दरअसल वोट की चोरी के खिलाफ आज इंडिया गठबंधन द्वारा प्रदर्शन था।
प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। जिसमें भरतपुर से कांग्रेस सांसद संजना जाटव को सिर में गहरी चोट लगी और वे बेहोश हो गईं। जिसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया।
हालांकि बाद में सांसद ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बताया कि अभी मैं ठीक हूं, डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है, लेकिन मेरा मन और हौसला पहले से भी मजबूत है।
उन्होंने आगे लिखा कि वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हुई धक्कामुक्की में मैं बेहोश हो गई थी। राहुल गांधी के नेतृत्व में हम सब मिलकर इस तानाशाही के खिलाफ खड़े हैं। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया। कांग्रेस नेताओं ने इसे पुलिस की बर्बरता करार दिया और सरकार पर हमला बोला। पार्टी ने मांग की कि इस घटना की निष्पक्ष जांच हो। दूसरी ओर, बीजेपी ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक ड्रामा बताया।