राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हरियाण और जम्मू कश्मीर चुनावों को लेकर सभी दल लगातार प्रचार में जुटे है। जिसकेा लेकर बीते दिनों ही कांग्रेस और भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी थी। जिसमें बीकानेर से केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को स्टार प्रचारक बनाया गया था। जिसके बाद भाजपा ने अब एक और सूची जारी कर विधानसभा वार प्रचार करने के लिए अपने नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी है। जिनमें पूर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई और विधायक जेठानंद व्यास का नाम शामिल है। पूर्व विधायक बिहारी विश्नोई को हरियाणा क्षेत्र में और जेठानंद व्यास को जम्मू कश्मीर क्षेत्र में प्रचार की जिम्मेवारी सौंपी गयी हे। इस सम्बंध में विधायक जेठानंद व्यास से राजस्थान फस्र्ट से बातचीत करते हुए बताया कि पार्टी ने जिम्मेवारी दी है तो निश्चित ही कार्यकर्ताओं के बीच जाकर प्रचार करेंगेे। विधायक व्यास ने कहा कि संगठन के लिए हर समय और हर जगह पर तैयार हैं।