छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से किए वार और उतार दिया मौत के घाट

भाभी के साथ लिव-इन में रहने को लेकर था विवाद
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाभी के साथ लिव इन में रहने वाले छोटे भाई द्वारा बड़े भाई को कुल्हाड़ी से हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना जैसलमेर से जुड़ी है। जहां पर सदर पुलिस थाना क्षेत्र के भैरवा गांव में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बड़े भाई पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को खेत में फेंक कर छोटा भाई फरार हो गया, जिसे उसकी भाभी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

हत्या करने वाले रिश्ते में देवर- भाभी लगते हैं। यशोदा अपने पति हरदान राम निवासी बाड़मेर को छोड़कर पति के भाई कालूराम के साथ करीब एक साल से जैसलमेर के भैरवा गांव में ही लिव-इन में रह रही है।
पुलिस के अनुसार, दोनों के लिव-इन में रहने का बड़े भाई ने कई बार विरोध किया। लेकिन दोनों नहीं मानें। रविवार को पति हरदान राम बाड़मेर से जैसलमेर आया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद देर शाम खेत में उसकी लाश मिली। हरदान के भाई भंवरूराम ने यशोदा और कालूराम के खिलाफ सोमवार को हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!