HTML tutorial



]

ससुर की बंदूक से दामाद को लगी गोली और हो गयी मौत


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ससुर की बंदूक से गोली चलने से दामाद की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ के टिब्बी के सलेमगढ़ गांव की है। जहां पर ससुर के कंधे से बंदूक फिसल कर नीचे गिर गयी और ट्रिगर दबने से गोली दामाद को लग गयी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक साले की शादी में शामिल होने के लिए आया था।
गोली लगने से चौहिला निवासी सुनील की मौत हो गई। युवक सलेमगढ़ निवासी रूपराम के भाई गुमानाराम के बेटे की शादी में शामिल होने आया था। 4 मार्च को शादी हुई थी। आज सुबह सभी गुमानाराम के घर के बाहर खड़े थे। शादी में आए कुछ मेहमान विदा हो रहे थे। इसी दौरान रूपराम ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार होकर आया। उसके कंधे पर बंदूक थी। आशीर्वाद देने के लिए उसने हाथ उठाया तो बंदूक फिसल गई। उसने संभालने की कोशिश की तो ट्रिगर दब गया और गोली उसके दामाद सुनील के लग गई।
सुनील को तुरंत जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!