वायु सेना का था विमान,दो के निधन की सूचना,देखें वीडियो

बीकानेर संभाग में प्लेन क्रैश में अपडेट
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग में हुुए एयरफोर्स के प्लेन विमान में अपडेट सामने आया है। जिसमें दो के निधन की सूचना मिली है। भारतीय वायु सेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान बुधवार को राजस्थान के चूरू जिले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटनास्थल से 2 लोगों के शव मिले है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। ग्रामीणों की सूचना के अनुसार आसमान में तेज आवाज के बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया।

दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय वायु सेना का जगुआर है। शव के पहचान की प्रक्रिया सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है। जैसे ही हादसे की खबर फैली, रतनगढ़ में हड़कंप मच गया। कलेक्टर अभिषेक सुराना और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। सेना की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंचने वाली है, ताकि घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की जा सके।

 

गांववालों ने बताया कि विमान क्रैश के तुरंत बाद खेतों में आग लग गई थी। जिसे ग्रामीणों ने अपनी ओर से बुझाने का प्रयास किया। घटना के विस्तृत कारणों की पुष्टि सेना द्वारा की जाएगी। बताया जाता है कि प्लेन एक पेड़ पर गिरा. जिससे पेड़ भी पूरी तरह जल गया। दुर्घटना स्थल पर सेना की टीम भी पहुंच गई है फिलहाल सेना की टीम द्वारा विमान के मलबे को एकत्रित करने का काम किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!