पैसों के लिए फर्जी परिजन बनकर शादी करवाने वाली गैंग का सरगना गिरफ्तार

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फर्जी रिश्तेदार बनकर पैसों के लिए शादी करवाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोलायत पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 27.03.2024 को परिवादी सुन्दरगिरी ने मुकदमा दर्ज करवाया था। प्रार्थी ने बताया था कि आरोपियों ने उन दोनो भाईयों की शादी सीता,गीता जो कि फर्जी नाम थे उनके साथ करवाया था। शादी के 6 दिन बाद ही फर्जी बने हुए परिजन उसके घर पर आए और दोनो को भेजने का कहा।

 

जब परिवादी के पिता ने भेजने के लिए मना किया तो आरोपियों ने बलात्कार के झुठे मुकदमें में फसाने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की और जांच के दौरान पैसों के लिए फर्जी तरीके से परिजन बनकर शादी करवाने के आरोपों में कुलविन्द्र कौर उर्फ किदु उर्फ सीता,हरप्रीत कौर उर्फ दीपु उर्फ गीता,मखनसिह उर्फ राजकुमार,चेतनराम को गिरफ्तार किया था।

 

जिसके बाद से ही मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने मामले में जांच के दौरान आज रेशमसिंह उर्फ दर्शनसिंह उर्फ लछमणसिंह को गिरफ्तार किया है। जो कि घटना के बाद से अपना नाम व मोबाईल नम्बर बदलकर अलग अलग स्थानो पर रह रहा था।गैंग का मुख्य सरगना रेशमसिह उर्फ दर्शनसिह उर्फ लिछमणसिह है जो लड़कियो के नाम पता व उनके फर्जी परिजन बनाकर के लोगो के साथ शादी के नाम पर रुपये व गहने हड़पता है। पुलिस आरोपी से पुछताछ में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!