Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला का संदिग्ध स्थितियों में कुंड में शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के जैतपुर से जुड़ी है। जहंा पर आज सुबह महिला का शव कुंड में मिला है। जिसके बाद महिला के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या का शव कुंड में गिरने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
इस सम्बंध में महाजन पुलिस थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि आज सुबह कुंड में शव मिला है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम करवाया गया है और मृतका सुमित्रा का शव मोर्चरी में रखवाया गया है। थानाधिकारी कश्यप ङ्क्षसह ने बताया कि मृतका के पीहर पक्ष ने मृतका के पति,सास,देवर पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।