विफा के युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार,इन युवाओं को मिला मौका

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज विप्र फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत एवं राष्ट्रीय सचिव व जोन प्रभारी भँवर पुरोहित के आदेशानुसार विप्र फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र की अभिशंषा पर प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश ओझा की स्वीकृति पर जिलाध्यक्ष पंकज पीपलवा द्वारा बीकानेर शहर कार्यकारिणी की विधिवत् घोषणा की गयी।

 

युवा अध्यक्ष पंकज पीपलवा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दो वर्ष की कार्यक़ारिणी हेतु सक्रिय कार्यकर्ता नवनीत पारीक संगठन महामंत्री,युवराज व्यास महामंत्री होंगे। उपाध्यक्ष दायित्व हेतु जितेन्द्र बिस्सा,पुखराज पाईवाल,राजवर्धन सिंह राजपुरोहित,दिनेश कुमार व्यास,विपुल व्यास,गौरीशंकर जोशी,अमित हर्ष सौरभ शर्मा उपाध्यक्ष (आईटी),श्री प्रकाश उपाध्याय (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) को नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में सचिव दायित्व हेतु हिमांशु जाजडा,गोकूल पारीक,केशव आचार्य,आशीष शर्मा,गोपाल पुरोहित,नीरव राजपुरोहित,विवेक ओझा,भरत ओझा को नियुक्त किया गया है। पीपलवा ने बताया कि भैरूरतन ओझा खेल प्रकोष्ठ संयोजक,अभिमन्यू गोस्वामी खेल प्रकोष्ठ सह संयोजक,रामरतन जोशी सोशल मीडिया संयोजक,नारायण भादाणी,सोशल मीडिया सह सयोजक,अभिषेक जाजडा आईटी संयोजक,सोनू जोशी आईटी सह सयोजक,गौरव रांकावत, लखन लाल गौड़ सामाजिक समरसता प्रकोष्ठ,सदस्य के रूप में पार्थ व्यास,राम जोशी,दिव्यम पारीक जितेन्द्र सारस्वत,आशीष जोशी सहित उपरोक्त सक्रिय युवा विप्र जन संगठन की रीति नीति के तहत सक्रियता से कार्यरत रहेगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!