गंगाशहर और जस्सुसर के बाद इस मंडल की कार्यकारिणी घोषित

विश्वजीत  महामंत्री तो श्रवण  बने मंत्री
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी की शहर कार्यकारिणी का फिलहाल इंतजार किया जा रहा है। वहीं दूसरी और लगातार मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा की जा रही है। बीते दिनों गंगाशहर मंडल तो कल सोमवार को जस्सुसर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गयी थी। जिसके बाद आज मंगलवार को लालगढ़ मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गयी है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की सहमति से लालगढ़ मंडल अध्यक्ष धर्मपाल डूडी ने मंडल कार्यकारणी की घोषणा की है। जिसमें उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी राजपुरोहित, मुकेश रामावत, संतोष कुमार, भगवानराम भाटी, नरपत बडगूजर, शारदा नायक को बनाया गया है। लंबे समय से संगठन से जुड़े विश्वजीत ङ्क्षसह पंवार को महामंत्री बनाया गया है साथ ही फारुख चौहान को भी महामंत्री बनाया गया है। मंत्री धनराज प्रजापत, रामचंद्र गहलोत, पवन भाटी, श्रवण सिंह खारा, अशोक राजपुरोहित, मनीष तंवर, कोषाध्यक्ष रमेश पारीक के साथ मंडल कार्यकारणी सदस्यों को नियुक्त किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!