Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर देहात यूथ कांग्रेस द्वारा आज मनरेगा के नाम बदलने के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यू पूनियां के नेतृत्व में गांधी पार्क से पैदल मार्च करते हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान यूथ कांग्रेस के देहात अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा अपने पीठ पर अनाज से भरी बोरी लिए हुए नजर आए। इस दोरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में बेरिकेड़ के पास में ही बैठ गए और एसडीएम को ज्ञापन देने के लिए वहीं मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद एसडीएम ने मौके पर ज्ञापन लिया।


इस सम्बंध में यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि केन्द्र की सरकार काम करना ही नही चाहती है, ऐसे में कांग्रेस द्वारा लागू की गई योजनाओं का नाम और काम बदल रही है। जिसके कारण आमजन बेहद परेशान है। पूनियां ने कहा कि केन्द्र की सरकार नाम से तो महात्मा गांधी को हटा सकती है लेकिन लोगों के दिलों में महात्मा गांधी है उनको वो कैसे बाहर निकालेगी। पूनिया ने कहा कि नाम बदल दिया है लेकिन 125 दिनों के काम का प्रलोभन दिया जा रहा है जबकि बीते 6 महीने में 45 दिनों से ज्यादा काम नहीं दिया जा रहा है।
ऐसे में केन्द्र सरकार की मंशा योजना के लिए ठीक नही है और जब तक मनरेगा योजना को उसी स्वरूप में नहीं किया जाएगा कांग्रेस सड़कों पर सघंर्ष करती रहेगी।
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर केन्द्र सरकार दिखावा कर रही है कि हम जनता के सच्चे हिमायती है जबकि केन्द्र सरकार ठेकेदारों को पूरी योजना देने की मंशा से इसमें बदलाव कर रही है जो कि कदापि स्वीकार नहीं होगा। इस दौरान संभाग प्रभारी पूजा भार्गव, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, तोलाराम सियाग, निरमा मेघवाल, सुरेश तेतरवाल, रमेश भादू, कोलायत अध्यक्ष रिछपाल सिंगड़, उपाध्यक्ष संजय गोयल, रामदयाल बेनीवाल, भादू भाई सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।


