राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से कार के बेकाबू होकर पलट जाने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के उरमूल डेयरी के पास की है। जहां पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक सांवरलाल पुत्र रामेश्वरलाल नापासरियां हाल छतरगढ़ का निवासी है। युवक अपने गांव नापासरिया से कार में सवार होकर छतरगढ़ घरेलू काम के लिए आ रहा था। इस दौरान उरमूल डेयरी के पास सामने से आए अज्ञात वाहन की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जाकर क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने कार चालक को छतरगढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।