शहर में पाटे पर हुआ बछड़े का पूजन,की लम्बी उम्र की कामना

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज बछबारस का पर्व मनाया जा रहा है। अलसुबह से ही अपने पुत्र की लम्बी उम्र की कामना को लेकर महिलाएं गाय माता और बछड़े की पूजा अर्चन की जा रही है। जिसको लेकर अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही है। शुक्रवार को सुबह से ही कई गौपालक अपने-अपने गायों व बछड़ों को लेकर पूजन करने के लिए घरों के आगे आने लगे।
बीकानेर के अलग-अलग क्षेत्रों सामूहिक पूजन की तस्वीरें सामने आई है। वहीं शहर के एक पाटे से भी अलग तस्वीर सामने आयी है। जहां पर पाटे पर बछड़े का पूजन किया जा रहा है। सनातन संस्कृति में मान्यता है कि भादवे की बारस को बछबारस का पर्व मनाया जाता है। महिलाएं अपने बेटे की लम्बी आयु की कामना को लेकर गाय-बछड़े की पूजा करती है और कथा को सुना जाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!