पाइप लाइन के लिए मिट्टी निकालते समय हुआ हादसा,एक दर्जन लोग दबे,4 की मौत-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पाइन लाइन डालने के दौरान मिट्टी हटाने के दौरान हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना भरतपुर के रूपवास इलाके की है। जहंा पर चंबल प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन डालने के लिए मिट्टी निकालने का काम चल रहा था।

 

इसी दौरान हादसा हो गया। जिसमें तीन महिलाओं सहित चार की मौत हो गयी हालांकि 7 लोगों को बाहर निकाल लिया गया। मिट्टी की ढाय के नीचे दबने से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गहनौली थाना इलाके में जंगी का नगला के पास रविवार सुबह चंबल प्रोजेक्ट की पाइपलाइन का काम चल रहा था। यूपी के फतेहपुर सीकरी से आए करीब एक दर्जन महिला व पुरुषों पर अचानक मिट्टी गिर पड़ी।

 

जिसमें सभी दब गए। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर जिला प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 7 लोगों को मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!