राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दिल्ली की स्पेशल टीम ने आज एक साथ तीन राज्यों में छापेमारी की है। जहां से स्पेशल टीम ने आंतकी संगठन अलकायदा के आंतकी मॉड्यूल को लेकर 15 ठिकानों पर रेड़ की है। स्पेशल टीम ने राजस्थान के अलवर में रेड़ की है। जहां पर भिवाड़ी से स्पेशल टीम ने 6 सदिंग्धों को हिरासत मेंं लिया है। वहीं यूपी और झारखंउ में भी रेड़ की गयी है। जहां पर 8 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनके पास से बड़ी मात्रा में गोला-बारूद मिला है। जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों को ट्रेनिंग दी जा रही थी। यह ट्रेनिंग अलग-अलग जगहों पर हथियार चलाने की दी जा रही थी। बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया। इस मॉड्यूल को रांची का रहने वाला डॉक्टर इश्तियाक कर लीड रहा था। यह संगठन भारत में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई ने आंतकियों के मसंूबों पर पानी फेर दिया है।
आतंकी साजिश नाकाम!,राजस्थान सहित इन राज्यों से पकड़े गए संदिग्ध,गोला-बारूद बरामद
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment