शिक्षकों के तबादलों का फॉर्म वायरल,दिलावर ने बताया कि सच

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शिक्षकों के तबादलों को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें एक फॉर्म दिखया जा रहा है और लिखा जा रहा है कि तबादलों के लिए फार्म जारी कर दिया है। जिसके बाद यह पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। पत्र में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ईमेल आईडी भी चर्चा में है। पत्र वायरल होने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान सामने आया है। जिसमें दिलावर ने कहा कि ऐसा कोई भी पत्र तबादलों को लेकर जारी नहीं हुआ है। ये फेक परफार्म है जो किसी द्वारा वायरल किया जा रहा है। दिलावर ने कहा कि अभी प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा तबादलों पर रोक है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!