राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टिकटॉक को लेकर अचानक यूजर अलर्ट हुए है ओर एक्स पर टिकटॉक ट्रेंड करने लगा है। दरअसल शनिवार की शाम को अमेरिका में टिकटॉक को बैन कर दिया गया है। जिसके बाद कानून प्रभावी होने से पहले ही टिकटॉक का अमेरिका में संचालन बंद हो गया। यूजर्स एप पर वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। यूजर्स को एप पर एक मैसेज दिखाई दे रहा है, जिसमें एप पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी गई है। हालांकि संदेश में कहा गया है कि हमारे साथ जुड़ रहिए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही संचालन शुरू हो सकता है। जिसके बाद से टिकटॉक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लाखों पोस्ट टिकटॉक को लेकर किए जा रहे है। अमेरिका ने इसमें डेटा लीक होने का खतरा बताया था। बता दे कि भारत ने भी चीनी ऐप होने के चलते इसे बैन कर दिया था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!