sucide News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। दुकान पर काम करने वाले युवक का रेलवे ट्रेक पर युवक का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू जिले के पूनिया कॉलोनी की है। जहां पर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डीबी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला बताया है। मृतक ओमप्रकाश चूरू में एक दुकान पर काम करता था और रोजाना गांव से स्कूटी पर दूध लेकर आता-जाता था। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।





