दुकान में घुसकर की मारपीट,छीन ले गया हजारों रूपए

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दुकान में घुसकर मारपीट करने और हजारों रूपए छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में वैष्णों धाम के पीछे रहने वाले बीरबलराम पुत्र हीराराम जाट ने राजु पुत्र भोमराज सांगवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना वैष्णों धाम के पीछे जयपुर रोड़ पर 19 अगस्त की सुबह 9 बजे की हे। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित उसकी दुकान पर आया और गाली गलौच करने लगा। जब प्रार्थी ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसकी दुकान में घुसकर मारपीट की। इस दौरान आरोपित उसकी जेब से 8900 रूपए छीनकर ले गया। प्रार्थी ने बताया कि इस दौरान उसके चोटें भी आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!