शाकद्वीपीय बेडमिंटन प्रीमियर लीग 2025 का हुआ समापन

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बेडमिंटन प्रीमियर लीग कमेटी के शशांक सेवग ने बताया कि स्थानीय मिंडा महाराज ऑडिटोरियम में चल रही बेडमिंटन प्रीमियर लीग2025 का समापन 25 जून को हुआ।यह प्रतियोगिता 21 जून से 25 जून तक अलग अलग गु्रप में आयोजित की गई। लक्ष्य सेवग ने जानकारी देते हुए कहा कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि दयाशंकर, राजेश, मखन लाल, मयूर शर्मा (दाऊ जी),जगमोहन शर्मा,जेठमल, विश्वनाथ रहे।

 

फाइनल मुकाबले में मातृशक्ति में तृप्ति विजेता रही ओर तनुश्री उपविजेता रही।
वहीं पितृ शक्ति में जूनियर ग्रुप में मनन शर्मा विजेता रहे ओर विनित शर्मा उपविजेता। सीनियर ग्रुप में पुनीत शर्मा विजेता ओर भव्य शर्मा उपविजेता रहे साथ ही मास्टर ग्रुप में ललित विजेता ओर सुनील उपविजेता रहे। मंच संचालन नितिन वत्सस के द्वारा किया गया। व सभी आये हुए सामाजिक बंधुओं का लोकेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया। बी पी एल की पूरी टीम विशाल सेवग, सौरभ सेवग, यशवंत भोजक, वरदान सेवग, चिन्मय शर्मा, शुभम शर्मा आदि ने सभी विजेताओं को बधाई दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!