राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोलकाता के आरजी मेडिकल में रेजीडेंट चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। देशभर के रेजीडेंट पहले से ही हड़ताल पर है। जिसके बाद लगातार अन्य विभागों के डॉक्टर भी हड़ताल पर जा रहे है। आज सभी सेवारत चिकित्सकों ने भी 24 घंटे के लिए पेनडाउन कर दिया है। काली पट्टी बांधकर चिकित्सक अति आवश्यक चिकित्सा सेवाएं देंगे। वहीं दूसरी और निजी हॉस्पीटल के संचालकों ने समर्थन देते हुए 24 घंटे के लिए पेन डाउन कर दिया है। पीबीएम में व्यवस्था पहले से ही चरमराई हुई है। जिसके बाद निजी चिकित्सकों,सेवारत चिकित्सकों के समर्थन से शनिवार को मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नोखा कस्बे में भी 24 घंटे के लिए निजी हॉस्पीटल के साथ लैब संचालकों ने भी पेन डाउन करने का फैसला लिया हे। बता दे कि कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट की हत्या के मामले में देशभर के रेजीडेंट आक्रोशित है ओर न्याय की मांग कर रहे हैं। इन चिकित्सकों की मांग हे कि नौ सेफ्टी नौ ड्यूटी। ऐसे में आने वाले दिनों और भी ज्यादा परेशानियां सामने आ सकती है।
सेवारत चिकित्सक और निजी हॉस्पीटल ने किया पेन डाउन,स्वास्थ्य सेवाएं ठप
