राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के चांदमल बाग के पीछे व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। शव मिलने की सूचना के साथ ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नंदन कुमार के रूप में हुई है। शव को कुतों द्वारा नोंचा हुआ था। पुलिस हत्या,आत्महत्या को लेकर जांच में जुटी है। शव प्रथम दृष्टया दो से तीन दिन पुराना लग रहा है।





