Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को युवक की हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के बादनू की हे। जहां पर देर रात को अवैध सम्बंधों के शक में युवक की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार युवक को बांधकर बुरी तरीके से पीटा गया। जिसके चलते राजुराम की मौत हो गयी।
इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थानाधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि रात को करीब दो बजे के आसपास हत्या की गयी है। जिसमें तीन लोगों पर आरोप लगाया है। तीनों को राउंडअप कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने एफएसएल को बुलाया और मामले की जांच में जुटी है।