राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाखों की एमडी के साथ दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर पुलिस थाना टीम ने दरगाह गार्ड के पास 21 मई की रात को की। पुलिस ने सद्दाम हुसैन,सलमान उर्फ तन्नी को 48.87 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनो को पीसी रिमांड पर लिया गया है। पकड़ी गई अवैध एमडी की बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है।





