राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र की है। जहां पर भीनासर पुरानी चुंगी के थोड़ा आगे कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें एक युवती व युवक बुरी तरीके से घायल हो गए। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर दोनो की मौत हो गयी। इस सम्बंध में गंगाशहर थाने के एएसआई लाभुराम ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोग घायल हुए थे। जिनकी मौत हो गयी। मृतकों की पहचान मुनीत बोथरा और लविना के रूप में हुई हैं। हादसे के बाद कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। कार सड़क से अंदर करीब 100 मीटर तक चली गयी।
