राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
कोलकाता के हॉस्पीटल में रेजीडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने और फिर हत्या करने के मामले में देशभर के रेजीडेंट लगातार हड़ताल पर है। बीकानेर के पीबीएम हॉस्पीटल के रेजीडेंट और इंटर्न डॉक्टर भी लगातार हड़ताल पर चल रहे है ओर लगातार न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज स्वतंत्रता दिवस पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज गेट के आगे डॉक्टर ने प्रदर्शन किया और रैली निकली। इस दौरान ऑल राजस्थान इंटर्न डॉक्टर्स के अध्यक्ष सुरेश बिरदा ने कहा कि ऑनड्यूटी तैनात महिला डॉक्टर के साथ ऐसा कृत्यु पुरे समाज पर धब्बा है। जिसके न्याय के लिए डॉक्टर लगातार संघर्ष कर रहे हे। बिरदा ने आव्हान किया कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के मद्देनजर आमजन भी इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करें। इस दौरान भारी बारिश में भी डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन अनवरत जारी रहा।
लगातार बढ़ रहा है रेजीडेंट का गुस्सा,न्याय की मांग के साथ किया प्रदर्शन,देखें वीडियो
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment