राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर के जाने माने कॉर्पोरेट लॉयर और बहुत ही कम समय में विधि क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले अधिवक्ता रोहिताश्व व्यास महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में पैनल अधिवक्ता नियुक्त किए गए है जो विश्वविद्यालय की तरफ़ से बीकानेर जिला एवं सत्र न्यायालय में पैरवी करेंगे ।

विदित रहे कि अधिवक्ता सार्वजनिक क्षेत्र की लगभग सभी सरकारी बैंको के जिला न्यायालय, राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर और खंड पीठ जयपुर व डीआरटी जयपुर के भी पैनल अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाए दे रहे है और उसके साथ साथ वह विभिन्न मामलातो के लिए माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में भी विभिन्न मामलों में पैरवी करने जाते है । इस अवसर पर चैंबर नंबर 20 और एस.आर. एसोसिएट्स के सभी सदस्यों ने भी ख़ुशी व्यक्त की है और हमारे चैनल से बात करते हुवे अधिवक्ता रोहिताश्व व्यास ने भी विश्वविद्यालय का पैनल अधिवक्ता नियुक्त करने पर विश्वविद्यालय प्रशासन और इसके लिए सहयोग करने वाले सभी शुभ चिंतकों का आभार व्यक्त किया है।




