राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों जेएनवीसी थाना क्षेत्र में महिला के गले से चैन छीन ले जाने का मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को राउंडअप किया है। यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जेएनवीसी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने की है। पुलिस टीम ने 18 अप्रैल की शाम को महिला से चैन छीन ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए संदिग्ध को चिन्हित किया। जिसके बाद पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए रिलायंस फ्रेश में राइडर का काम करने वाले करण को राउंडअप किया है। जिससे प्रकरण को लेकर पुछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकरी विक्रम तिवाड़ी के साथ-साथ कपिल, नरेश, हरफूल, प्रताप, श्रीराम की भूमिका रहीं।




