राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों नोखा के बंधड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव मिला था। जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आंशका जताते हुए रिपेार्ट दी है। पुलिस ने मामलेे में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के राज से पर्दा उठाते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। वहीं नाबालिग प्रेमी को निरूद्ध किया है।

यह है मामला– 18 अप्रैल को परिवादी लूणाराम ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि 17 अप्रैल को उसका बेटा मनीष घर से किसी कार्यक्रम में जाने का बोलकर निकला जो कि शाम तक नहीं लौटा और शव बंधड़ा नोखा के ताल में पड़ा मिला। परिवादी ने अज्ञात पर हत्या की आंशका जताई थी।
पुलिस कार्रवाई- पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन सीओ जरनैल सिंह सहित टीम ने मौका मुआयन किया। मौके से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने निर्मम हत्या के मामले में तुरंत टीमों का गठन किया ओर मुखबीर तंत्र को सक्रिय करते हुए मामले की कड़ी से कड़ी को जोड़ा। जिसके बाद मामले में संदिग्धों को चिन्हित किया गया।
निर्मम हत्याकांड को इस तरीके से दिया अंजाम- मृतक की पत्नी निकीता की शादी कुछ समय पूर्व और बीते दिनों की मुकलावा हुआ था लेकिन आरोपिया अपने पति की बजाय अपने प्रेमी से लगाव रखती थी। जिसके चलते उसने अपने पति से बातचीत तक बंद कर दी थी। आरोपियां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस षडय़ंत्र को रखा और हटाने की साजिश रची। जिसके बाद 17 अप्रैल को अमावस्य का अवकाश होने के कारण निकीता के पति को बुलाया और दोनो गाड़ी में घुमने निकले।
जिसके बाद नाबालिग प्रेमी ने मनीष को गन्ने के ज्यूस में सल्फास की गोलियां मिलाकर दे दी। जिसके चलते मनीष बेहोश हो गया और फिर नाबालिग ने तार से गला घोंट कर हत्या कर दी। फिर नाबालिग ने बोलेरो गाड़ी में लाकर शव को बंधड़ा में सुनसान ताल में फेंक दिया। नाबालिग ने मृतक का मोबाइल कुछ दूरी पर फेंका जिससे जांच को भटकाया जा सके। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी निकिता को गिरफ्तार किया है। वहीं नाबालिग को निरूद्ध किया है।
कार्रवाई करने वाली टीम- टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के साथ सीओ जरनैल सिंह, थानाधिकारी अरविंद कुमार, आलोकसिंह, राजीव रॉयल, तनसुखराम, ताराचंद, जगदीश, दीपय यादव, अक्षय, गणेश गुर्जर, रामेश्वरलाल, जेठुसिंह, हीरालाल, रामेश्वरलाल विश्नोई, बलवीर, सुरेश चन्द्र, कृष्ण कुमार, चीमाराम शामिल रहें।




