bikaner news राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को अप्रैल के पहले ही दिन राहत की खबर मिली है। कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं के लिए अप्रैल की राहत भरी शुरुआत हुई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम हुए हैं।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 40.50 रुपए की कमी आयी है।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम यथावत हैं। घरेलू गैस सिलेंडर 806.50 रुपए प्रति सिलेंडर है। जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 40.50 रुपए की कमी आयी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1790 रुपए का हुआ।