Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मंगलवार की शाम को शिव से निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी बीकानेर पहुंचे। जहां पर वो अपने निजी कार्यो से आए हुए थे। भाटी के बीकानेर पहुंचने पर भाटी से मिलने वालों की होड़ सी दिखाई दी। आम से लेकर खास कहे जाने वाले लोग भी भाटी के साथ गर्मजोशी से मिले। भाटी का बीकानेर पहुंचने पर गंगाशहर में अरूणोदय विद्यालय के संचालक अभिषेक आचार्य की अगुवाई में युवाओं ने भाटी का साफा पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान भाटी के साथ फोटो लेने वालों की होड़ सी दिखाई दी। यहां से भाटी क्षत्रिय संघ के संभाग अध्यक्ष करण प्रतापङ्क्षसह सिसोदिया के घर पर पहुंचे। जहां पर करण प्रताप ङ्क्षसह के पिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भाटी के बीकानेर पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी सहित लोगों ने भाटी का स्वागत किया। होटल सागर में सूएसए में ड्यूश बैंक के डायरेक्टर पंजक ओझा ने भी भाटी से गुफ्तगु की। इसके साथ ही भाटी के प्रति रूझान भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा। कई भाजपा से जुड़ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाटी का स्वागत किया। इससे पहले भाटी ने देशनोक में करणी माता के धोक लगाई।