किसान केसरी और दिग्गज नेता रामेश्वरलाल डूडी का निधन,छाई शोक की लहर-Rameshwar lal dudi 

Rameshwar lal dudi राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किसान केसरी और लाखों लोगों के दिलों में राज करने वाले राजस्थान के बड़े नेता रामेश्वरलाल डूडी का बीती रात को निधन हो गया। बीकानेर स्थित अपने निज निवास में डूडी का बीती रात को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा आज शनिवार को वैद्य मघाराम कॉलोनी स्थित निवास से होगी। उनका पार्थिव शरीर सुबह से अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा जाएगा। जिसके बाद वहीं से अंतिम यात्रा रहेगी।

 

डूडी राजस्थान के दिग्गज नेताओं में से रहें। किसान कौम के सच्चे सिपाही कहलाऐ। जिसके चलते उनके समर्थकों ने उन्हें किसान केसरी की उपाधि दी।
रामेश्वरलाल डूडी विधायक रहें,एमपी रहें,प्रधान रहें,नेता प्रतिपक्ष रहें। एक ऐसा समय भी था जब डूडी मुख्यमंत्री के दावेदार थे लेकिन वो चुनाव हार गए।

 

रामेश्वर लाल डूडी का जन्म 1 जुलाई 1963 को बीकानेर में हुआ। डूडी दो साल पहले जब बीमार हुए तो उनके समर्थकों ने सुशीला डूडी को ही चुनाव लडऩे के लिए कहा। ज्यादा दबाव के चलते वो चुनाव लड़ी और जीत भी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!