राजपुरोहित को मिला शिक्षक गौरव रत्न अवार्ड

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लूणकरणसर के राउमावि. ढाणी भोपालाराम के प्राचार्य पूजा राजपुरोहित को 8 सितम्बर, 2024 को दिल्ली में अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक गौरव रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आज कस्बे में आने पर सम्पूर्ण ग्रामवासियों एवं शिक्षकगणों की ओर से शानदार कार्यक्रम कर सम्मान किया गया। विद्यालय के व्याख्याता श्रवणकुमार पंवार ने बताया कि दिल्ली के कार्यक्रम में 22 देशों के प्रतिनीधियों ने भाग लिया तथा नेपाल के उपराष्ट्रपति द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के ऑडिटोरियम में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। श्री कृष्ण गौशाला से लेकर पूरे गांव में रैली निकाली। जिसमें सभी डीजे की धुन पर थिरकने लगे।

 

इसके बाद स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रामकिशन शर्मा एवं जगदीश प्रसाद शर्मा ने अपने विचार प्रकट करते हुए प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता श्रवणकुमार पंवार,मोहनलाल सुरेला, राजेश कुमार रोझ, दिव्यप्रकाश स्वामी, जसविन्द्र सिंह,सरोज कस्वां, ज्योति शर्मा, ममता परुथी, पूनम कुमारी, प्रियंका शर्मा आदि स्टाफगण एवं स्रूष्ट अध्यक्ष गजानंद शर्मा, हनुमान जी माली,रामकिशन शर्मा,शिवदत्त शर्मा, बालूराम काकड़, सुरजाराम माली, तिलोकगर गोस्वामी, जगदीश प्रसाद शर्मा, भैराराम गोदारा, गौशाला अध्यक्ष राजूराम शर्मा, आसूराम जी शर्मा, जीवणराम शर्मा, इन्द्रचंद माली, राजूदास स्वामी,अन्तूदान चारण आदि ग्रामीण उपस्थित थे।श्रीमती पूजा राजपुरोहित प्राचार्य ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अमनदीप कौर ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!