Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज, नेटवर्क। पति द्वारा अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना बालोतरा के गिड़ा थाना क्षेत्र से जुड़ी है ।जहां पर पत्नी ने सरकारी टीचर अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर गला दबाकर अपने पति की हत्या कर दी। युवक का शव 21 मार्च को सुबह घर के कमरे में मिला था। पुलिस ने रविवार रात 8 बजे पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।


जानकारी के अनुसार मलवा गोयलान निवासी महेंद्र मेघवाल पुत्र प्रेमाराम की शादी करीब 4 साल पहले बागूंडी निवासी अनु देवी से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। समाज के लोगों ने कई बार समझौता भी करवाया था। जानकारी में सामने आया कि अनु पति से प्यार नहीं करती थी और उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। वह किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने की बात कहती थी। इसी कारण दोनों के बीच लगातार झगड़े होते थे।
शुक्रवार की रात फिर से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद अनु ने तिलवाड़ा निवासी प्रेमी अमरारामको घर बुलाया था। दोनों ने महेंद्र का गला दबाकर मर्डर कर दिया। शनिवार सुबह काफी देर तक महेंद्र घर से बाहर नहीं निकला तो पास की ढाणी में रहने वाले परिजनों को शक हुआ। परिजन महेंद्र के घर पहुंचे तो अनु बोली कि वे कमरे में सो रहे हैं।
कमरे में जाकर देखा तो महेंद्र का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके गले पर चोट के निशान देखकर परिजनों को शक हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लिया। गिड़ा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।



