Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश के विधायक के बेटे का निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। खबर बांसवाड़ा से जुड़ी है। जहां पर गढ़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैलाश मीणा के बड़े बेटे अभिषेक मीणा का शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक अभिषेक मीणा किडनी-लिवर की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।इधर विधायक के बेटे के निधन की खबर मिलते ही समूचे गढ़ी क्षेत्र और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक फैल गया। गढ़ी क्षेत्र के चंदनपुरा बोरी में वह परिवार के साथ रहते थे।
अभिषेक के परिवार में उनकी पत्नी और 2 छोटे बेटे हैं। विधायक कैलाश मीणा के 2 बेटों में अभिषेक बड़े थे। अभिषेक राजनीतिक रूप से भी सक्रिय थे। वह भारतीय जनता पार्टी की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और युवा मोर्चा में सक्रिय रूप से पार्टी के लिए काम करते थे।





