पूर्व विधायक और वरिष्ठ किसान नेता का निधन, सरपंच से सदन थी गूंज-Rajasthan News

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। सरपंच से सदन तक अपनी बेबाकी के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ किसान नेता का निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। खबर फतेहपुर से जुड़ी है। जहां पर पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता
दिलसुख राय चौधरी का देर रात लगभग 2 बजे निधन हो गया। वे लक्ष्मणगढ़ के घस्सु गांव निवासी थे और पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही लक्ष्मणगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। वर्ष 1990 में वे जनता दल पार्टी से फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। विधायक रहते हुए उन्होंने संसदीय परामर्शदात्री समिति और गृह समिति के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

 

चौधरी जनता पार्टी और लोकदल की जिला तथा प्रदेश कार्यसमिति में सक्रिय सदस्य रहे। राजस्थान किसान यूनियन के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया और उनकी आवाज बुलंद की। वे फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से एक बार विधायक रहे उससे पहले लगातार 12 वर्षों तक सरपंच रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!