Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। रेलिंग लगाने को लेकर विवाद हो जाने और फिर पथराव तक विवाद पहुंच जाने की खबर सामने आयी है। घटना राजधानी जयपुर में चौमूं की है। जहां पर शुक्रवार सुबह धार्मिक जगह पर रेलिंग लगाई जा रही थी। इस दौरान जब मना किया गया तो विवाद हो गया और पथर बरसने लगे। विवाद धार्मिक स्थ्ल के पास सड़क किनारे लगे पत्थरों को हटाने से जुड़ा है।


गुरुवार शाम को समुदाय विशेष के लोगों और पुलिस प्रशासन के बीच वार्ता हुई थी, जिसमें समुदाय विशेष ने स्वयं पत्थर हटाने पर सहमति जताई थी।पत्थर हटाने के बाद समुदाय विशेष के लोगों ने प्रशासन की सहमति के बिना लोहे की रेलिंग लगाकर बाउंड्री का काम शुरू कर दिया। जब उनसे मना किया गया तो कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।
बवाल कर रही भीड़ के हटाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में घायल 6 पुलिसवालों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मौके पर चार से ज्यादा थानों के पुलिसकर्मी और आरएसी की कंपनी तैनात है। कस्बे में 24 घंटे के लिए इंटरनेट भी बंद किया गया है। कुछ उपद्रवियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।



