Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में धीरे-धीरे मौसम सर्द होना शुरू हो गया है। सुबह और रात को सर्दी का अहसास करवा रहे हैं। जिसके चलते हल्के गर्म कपड़ें भी अब दिखाई देने शुरू हो गए है। आधे नवंबर के बाद अब अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज सर्दी की दस्तक होने वाली है।


वहीं मौसम केन्द्र ने राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई। मौसम केन्द्र ने सोमवार को झुंझुनूं, सीकर, नागौर और चूरू में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।
रात के तापमान में गिरावट हो रही है। रविवार को 17 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार सीकर, फतेहपुर और नागौर में रात का पारा पांच डिग्री और इससे आस-पास रहा।



